शेयर मंथन में खोजें

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के बोर्ड ने एलआईसी को शेयर आवंटित करने को दी मंजूरी

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के निदेशक मंडल ने आज हुई अपनी बैठक में एलआईसी (LIC) को तरजीही आधार पर इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंजूरी दे दी।

बैंक एलआईसी को अपनी चुकता पूँजी के 51% तक शेयर जारी करेगा, जिससे इसकी अधिकृत पूँजी 8,000 करोड़ रुपये से बढ़ कर 15,000 करोड़ रुपये की हो जायेगी। इस संबंध में आईडीबीआई बैंक अब डाक मतपत्रों के जरिये शेयरधारकों की मंजूरी लेगा।
बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर 55.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की कमजोरी के साथ 54.50 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 57.50 रुपये तक चढ़ा। 2 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 1.50 रुपये या 2.52% की बढ़त के साथ 56.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख