शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) : जेगुआर लैंड रोवर की सितंबर में यूके बिक्री 2.6% घटी

खबरों के अनुसार टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की सितंबर में यूके बिक्री में साल दर साल आधार पर 2.6% की गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी ने सितंबर 2017 में 20,403 इकाइयों के मुकाबले 2018 की समान अवधि में यूके में 19,874 गाड़ियाँ बेचीं। वहीँ लैंड रोवर की यूके बिक्री 14,504 इकाई से 3.8% घट कर 12,827 इकाई औ जेगुआर की यूके बिक्री 5,899 इकाई से 2.1% बढ़ कर 7,047 इकाई रही।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 227.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की कमजोरी के साथ 225.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 230.65 रुपये तक चढ़ा। अंत में टाटा मोटर्स का शेयर 4.30 रुपये या 1.89% की कमजोरी के साथ 223.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख