शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) ने किया डिबेंचरों का आवंटन

देश की दूसरी सबसे बड़ी आवासीय वित्त कंपनी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये हैं।

कंपनी ने 10 लाख रुपये प्रति वाले डिबेंचर आवंटित करके 350 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है, जिन पर 9.46% की दर ब्याज का भुगतान किया जायेगा। 04 नवंबर 2019 को
मैच्योर होने वाले ये डिबेंचर एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध किये जायेंगे।
दूसरी ओर बाजार में गिरावट के बीच इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर मजबूत स्थिति में है। बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में सपाट 948.60 रुपये पर ही खुला और कारोबार के दौरान 982.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 12 बजे यह 26.40 रुपये या 2.78% की बढ़त के साथ 975.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख