शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) को जेट प्रिविलेज (Jet Privilege) से मिले 258 करोड़ रुपये

जेट एयरवेज (Jet Airways) को जेट प्रिविलेज (Jet Privilege) से 258 करोड़ रुपये मिले हैं।

जेट एयरवेज के उपभोक्ता निष्ठा कार्यक्रम जेट प्रिविलेज ने यह पूँजी अग्रिम टिकट बिक्री के लिए दी है। अबू धाबी में स्थित इतिहाद एयरलाइंस की जेट प्रिविलेज में 50.1% हिस्सेदारी है। इतिहाद एयरलाइंस ने जेट एयरवेज से छूट वाली माइलेज रिडेम्प्शन सीटों की पूर्व-खरीदारी के लिए इस कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। जानकार इस पूँजी को बढ़ती ईंधन की कीमतों, रुपये में गिरावट और घाटे के बीच जेट एयरवेज के लिए जीवन रक्षक मान रहे हैं।
दूसरी ओर बाजार में गिरावट के बीच जेट एयरवेज के शेयर में भी भारी कमजोरी है। बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 197.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज गिरावट के साथ 185.65 रुपये पर खुला और अभी तक के सत्र में 182.60 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब साढ़े 12 बजे जेट एयरवेज के शेयरों में 12.30 रुपये या 6.24% की गिरावट के साथ 184.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख