शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को मिला यूरोपीय बाजार से ठेका

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को यूरोपीयन बाजार से नया निर्यात ठेका मिला है।

50.81 करोड़ रुपये के ठेके के तहत स्टील स्ट्रिप्स को अक्टूबर 2019 से शुरू करके 6 साल में 6.5 लाख से अधिक पहियों की आपूर्ति करनी है। गौरतलब है कि कंपनी को यूरोपीयन से बाजार लगातार पहियों की आपूर्ति के ठेके मिलते रहे हैं। स्टील स्ट्रिप्स का मानना है कि नये ठेके से चुनौतीपूर्ण यूरोपीय स्टील पहिया बाजार में कंपनी की उपस्थिति मजबूती होगी।
दूसरी ओर बाजार में गिरावट के बीच ठेका मिलने की खबर से स्टील स्ट्रिप्स के शेयर में मजबूती है। बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर 1,018.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,019.50 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,037.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 18.95 रुपये या 1.86% की बढ़त के साथ 1,037.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख