शेयर मंथन में खोजें

पावर मेक (Power Mech) को मिले 530 करोड़ रुपये के ठेके

निर्माण इंजीनियरिंग पावर मेक (Power Mech) को अलग-अलग कार्यों के लिए कुल 530 करोड़ रुपये के दो ठेके मिले हैं।

इनमें 350 करोड़ रुपये का कंपनी को रेलवे विद्युतीकरण क्षेत्र में पहला ठेका मिला है। वहीं पावर मेक को संरचनात्मक और आर्किटेक्चर कार्य के लिए 180 करोड़ रुपये की परियोजना हासिल हुई है। हालाँकि बाजार में भारी गिरावट के कारण ठेके मिलने की खबर का कंपनी के शेयर पर कोई सकारात्मक असर नहीं पड़ा। कंपनी के शेयर में भारी कमजोरी दर्ज की गयी।
बीएसई में पावर मेक का शेयर 833.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 827.60 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 840.05 रुपये और निचला स्तर 780.00 रुपये का रहा। अंत में यह 53.80 रुपये या 6.45% की कमजोरी के साथ 780.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख