शेयर मंथन में खोजें

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) को मिला 879 करोड़ रुपये का ठेका

फाइबर ऑप्टिक केबल (ओएफसी) निर्माता कंपनी हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) को टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स (Telecommunications Consultants) से 879 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

प्राप्त कार्य के अनुसार हिमाचल फ्यूचरिस्टिक को मध्य प्रदेश में सर्वेक्षण, योजना, आपूर्ति, स्थापना और परीक्षण के बाद ओएफसी और जीपीओएन नेटवर्क चालू करना है। साथ ही 7 साल तक इसके संचालन और रखरखाव की भी जिम्मेदारी कंपनी पर होगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में हिमाचल फ्यूचरिस्टिक का शेयर 0.20 रुपये या 1.05% की गिरावट के साथ 18.85 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 36.65 रुपये और निचला स्तर 18.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख