शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) करेगी 1 अरब यूरो के ऋण का पुनर्वित्तीयन

खबरों के अनुसार प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) 1 अरब यूरो (करीब 85.43 अरब रुपये) के ऋण का पुनर्वित्तीयन करेगी।

इसके लिए कंपनी को बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America), बार्कलेज बैंक (Barclays Bank) और सिटीबैंक (Citibank) जैसे प्रमुख वैश्विक बैंकों से पूर्ण प्रतिबद्धता मिल गयी है। एयरटेल के पास 1 अरब यूरो के नोट्स दिसंबर में मैच्योर होने जा रहे हैं।
2013 में यह ऋण 4% वाले 1,000 यूरो नोट्स के जरिये एयरटेल की नीदरलैंड में स्थित सहायक कंपनी भारती एयरटेल इंटरनेशनल (Bharti Airtel International) ने जुटाया था, जो इसके अफ्रीका कारोबार को संभालती है।
उधर शुक्रवार को बाजार में जबरदस्त गिरावट के बीच भारती एयरटेल का शेयर 13.25 रुपये या 4.27% की गिरावट के साथ 296.75 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 565.00 रुपये और निचला स्तर 287.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख