शेयर मंथन में खोजें

पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) ने ऐसे जुटाये 1,470 करोड़ रुपये

प्रमुख आवासीय वित्त कंपनी पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) ने 1,470 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

कंपनी ने यह पूँजी आरबीआई के ऑटोमैटिक रूट के तहत अपने पहले बाहरी वाणिज्यिक ऋण (ईसीबी) के माध्यम से प्राप्त की है। इसी साल आरबीआई ने आवासीय वित्त कंपनियों को ऑटोमैटिक रूट के तहत ईसीबी के जरिये ऋण जुटाने की मंजूरी दे दी थी। पीएनबी हाउसिंग जुटाये गये धन का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी उद्देश्य (ऋण देने) के लिए करेगी।
उधर शुक्रवार को बाजार में जबरदस्त गिरावट के बीच पीएनबी हाउसिंग का शेयर 39.05 रुपये या 4.38% की कमजोरी के साथ 852.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1598.45 रुपये और निचला स्तर 847.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख