शेयर मंथन में खोजें

ट्रेंट (Trent) खरीदेगी लोढ़ा ग्रुप की कार्यालय परियोजना में जगह

खबरों के अनुसार टाटा ग्रुप (Tata Group) की खुदरा इकाई ट्रेंट (Trent) लोढ़ा ग्रुप की कार्यालय परियोजना में करीब 1.20 लाख वर्ग फीट क्षेत्र खरीदेगी।

यह परियोजना केंद्रीय मुम्बई के वडाला में स्थित है। खबर है कि यह सौदा 200 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। ट्रेंट, लोढ़ा ग्रुप की इमारत में 4 मंजिलें खरीदने के साथ ही एक मंजिल पट्टे पर लेगी। इस इमारत की हर मंजिल का क्षेत्र 30,000-33,000 वर्ग फीट है।
उधर शुक्रवार को बाजार में तीखी बिकवाली के बीच ट्रेंट का शेयर 6.25 रुपये या 1.79% की कमजोरी के साथ 342.95 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में ट्रेंट का शेयर 391.75 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 290.00 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख