शेयर मंथन में खोजें

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) नवंबर से शुरू करेगी नयी उड़ानें

खबरों के अनुसार इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) माले (मालदीव) और फुकेट (थाइलैंड) के लिए नवंबर से हवाई उड़ानें शुरू करेगी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना विस्तार करते हुए कंपनी माले-कोची की रोजाना निरंतर हवाई यात्रा शुरू करेगी, जबकि मुम्बई-माले सप्ताह में 5 दिन और बेंगलुरु से माले के लिए दो दिन उड़ान शुरू होगी। वहीं इंटरग्लोब एविएशन दिल्ली और फुकेट के लिए सप्ताह में 6 दिन उड़ान भरेगी।
शुक्रवार को बीएसई में इंटरग्लोब एविएशन का 47.75 रुपये या 5.85% की गिरावट के साथ 768.60 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,520.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 761.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख