शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : यस बैंक, पीएनबी हाउसिंग, सागर सीमेंट्स, बैंक ऑफ बड़ौदा और एनबीसीसी इंडिया

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें यस बैंक, पीएनबी हाउसिंग, सागर सीमेंट्स, बैंक ऑफ बड़ौदा और एनबीसीसी इंडिया शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - टाटा इलेक्सी, एसआरके इंडस्ट्रीज और वेलक्योर ड्रग्स
आवास फाइनेंशियर्स - आज आवास फाइनेंशियर्स का शेयर सूचीबद्ध होगा।
यस बैंक - बैंक के दो पूर्व अध्यक्षों को राणा कपूर का उत्तराधिकारी तलाश करने के लिए अपनी खोज और चयन समिति शामिल किया है।
जीएमआर इन्फ्रा - बोर्ड ने 402 करोड़ रुपये के वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये।
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस - कंपनी ने 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को रिडीम (वापस खरीदा है) किया है।
एनबीसीसी इंडिया - एनबीसीसी इंडिया को सितंबर में कुल 353.70 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
हिमाचल फ्यूचरिस्टिक - कंपनी को टेलीकम्युनिकेशंस से 879 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
बैंक ऑफ बड़ौदा - बैंक ने मौजूदा एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया है।
विजया बैंक - बैंक ने 1 वर्षीय एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया है।
सागर सीमेंट्स - कंपनी के सितंबर उत्पादन में 27.18% और बिक्री 21.84% की बढ़त हुई है।
डीसीबी बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में संशोधन किया।
पीएनबी हाउसिंग - कंपनी ने बाहरी वाणिज्यिक ऋण के जरिये 1,470 करोड़ रुपये जुटाये। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख