शेयर मंथन में खोजें

शोभा (Sobha) की बिक्री में 19% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में शोभा (Sobha) की बिक्री में 19% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने 10,31,602 फीट जमीन की बिक्री की, जिसका कुल मूल्य औसतन 7,181 रुपये प्रति वर्ग फीट से करीब 740.8 करोड़ रुपये है। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी की बिक्री मात्रा में 7% की बढ़त हुई है। इस खबर से शोभा के शेयर में आधा फीसदी से ज्यादा की मजबूती आयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में शोभा का शेयर 393.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 403.95 रुपये पर खुला। करीब 10.50 बजे कंपनी का शेयर 2.35 रुपये या 0.60% की बढ़ोतरी के साथ 396.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख