शेयर मंथन में खोजें

डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने एमसीएलआर (MCLR) में की बढ़ोतरी

निजी क्षेत्र के डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 22 आधार अंकों की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

बैंक की एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 8.75% के मुकाबले 8.97%, एक महीने के लिए 8.85% से बढ़ कर 9.07%, तीन महीनों के लिए 8.90% की तुलना में 9.12%, 6 महीनों के लिए 9.65% के मुकाबले अब 9.87% और एक साल पर 10.40% के बजाय 10.62% होगी। बैंक की नयी दरें 06 अक्टूबर से प्रभाव में आ चुकी हैं।
एमसीएलआर वह दर होती है जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर के बढ़ने का मतलब है कि आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में डीसीबी बैंक का शेयर 146.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 144.05 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे बैंक का शेयर 1.50 रुपये या 1.02% की बढ़ोतरी के साथ 147.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख