शेयर मंथन में खोजें

52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा एनबीसीसी (NBCC) का शेयर

सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) का शेयर आज 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा।

बीएसई में एनबीसीसी का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 53.80 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 52.95 रुपये के 52 हफ्तों के निचले भाव तक गिरा। हालाँकि निचले स्तरों से कंपनी के शेयरों में भी खरीदारी भी हुई, जिससे एनबीसीसी के शेयर में मजबूती आयी। 11.40 बजे के करीब एनबीसीसी के शेयरों में 0.95 रुपये या 1.77% की बढ़त के साथ 54.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।
बता दें कि शुक्रवार को एनबीसीसी ने घोषणा की कि कंपनी को सितंबर महीने में 353.70 करोड़ रुपये के नये ठेके मिले। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख