शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को मिले 1,881 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की ऊर्जा इकाई को कुल 1,881 करोड़ रुपये के दो ठेके मिले हैं।

कंपनी को एक कार्य कुवैत से 22 132/11 केवी सबस्टेशन का निर्माण करने के लिए मिला है। वहीं घरेलू स्तर पर कंपनी को पश्चिम बंगाल में खड़गपुर और मिदनापुर के अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक उच्च-वोल्टेज का वितरण सिस्टम स्थापित करने के लिए मिला है।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,229.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,231.25 रुपये पर खुला। सकारात्मक खबर के बीच कंपनी का शेयर 1,244.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, मगर फिर इसमें कमजोरी आयी। साढ़े 12 बजे के करीब लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयरों में 1.70 रुपये या 0.14% की गिरावट के साथ 1,227.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख