शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के सितंबर उत्पादन में 5.9% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के कुल सितंबर उत्पादन में 5.9% की वृद्धि दर्ज की गयी।

सितंबर 2017 में 1,51,239 इकाइयों के मुकाबले सितंबर 2018 में मारुति सुजुकी ने 1,60,219 इकाइयों का उत्पादन किया। इनमें कॉम्पैक्ट वाहनों का उत्पादन 71,623 इकाई के मुकाबले 9.7% अधिक 78,589 इकाई रहा। साथ ही कुल यात्री वाहनों का उत्पादन 1,50,216 इकाई के मुकाबले 5.0% अधिक 1,57,659 इकाई और हल्के कारोबारी वाहन 1,023 इकाई से 150.2% बढ़ कर 2,560 इकाई रहा।
उधर मारुति के शेयर में आज भी गिरावट आयी है, जिससे यह 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसल गया। बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 6,893.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 6,926.10 रुपये पर खुला और 6,779.60 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। 2 बजे के करीब मारुति के शेयरों में 61.00 रुपये या 0.88% की गिरावट के साथ 6,832.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख