शेयर मंथन में खोजें

टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) के तिमाही मुनाफे और आमदनी में वृद्धि

वर्ष दर वर्ष आधार पर 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) के मुनाफे में 43.57% की वृद्धि दर्ज की गयी।

2017 की समान अवधि में 57.24 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 82.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया। लाभ में इजाफा इसकी शुद्ध आमदनी में बढ़त से हुआ, जो कि 342.15 करोड़ रुपये से 17.72% अधिक 402.78 करोड़ रुपये रही। वहीं तिमाही दर तिमाही कंपनी का एबिट 0.2% की मामूली बढ़त के साथ 100.64 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 129 आधार अंकों की गिरावट के साथ 25% रहा।
तिमाही आधार पर टाटा इलेक्सी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और सेवा मार्जिन 186 आधार अंक सुधर कर 33.1% तथा सिस्टम एकीकरण और समर्थन सेवा मार्जिन 642 आधार अंक बेहतर होकर 17.4% रहे।
बीएसई में टाटा इलेक्सी का शेयर 1140.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,141.25 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 1162.05 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 132.45 रुपये या 11.62% की गिरावट के साथ 1,007.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख