शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) : जेगुआर लैंड रोवर की सितंबर बिक्री में गिरावट

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की यूके में स्थित सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की सितंबर बिक्री में साल दर साल आधार पर गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी ने सितंबर 2017 के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 21.3% कम 57,114 गाड़ियाँ बेचीं। हालाँकि इनमें जेगुआर की बिक्री 4.4% बढ़त के साथ 19,146 इकाई रही, मगर लैंड रोवर की बिक्री 18.8% घट कर 37,968 इकाई रह गयी। वहीं क्षेत्र के लिहाज से देखें तो कंपनी के वाहनों की बिकवाली चीन में 46.2%, यूरोप में 4.7% और यूके में 0.8% घटी। इसके अलावा में उत्तरी अमेरिका में जेगुआर लैंड रोवर की बिक्री में 6.9% की गिरावट दर्ज की गयी।
जेगुआर लैंड रोवर की बिक्री में घटने का टाटा मोटर्स के शेयर पर भी नकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 212.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 205.80 रुपये पर खुला। सुबह 10.05 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 10.75 रुपये या 5.05% की कमजोरी के साथ 202.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख