शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) और एनएलसी इंडिया (NLC India) ने मिलाया हाथ

कोल इंडिया (Coal India) और एनएलसी इंडिया (NLC India) ने एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए साझेदारी की है।

दोनों सरकारी कोयला खनन कंपनियों की संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी 50-50% होगी। संयुक्त उद्यम इकाई के जरिये 5,000 मेगावाट क्षमता की विद्युत उत्पादन इकाई स्थापित की जायेगी। इसमें 3000 मेगावाट विद्युत का उत्पादन सौर ऊर्जा और बाकी 2000 मेगावाट बिजली कोयले के जरिये तैयार की जायेगी। इस खबर से दोनों कंपनियों के शेयरों में मजबूती आयी है।
बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 267.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 269.25 रुपये पर खुला। सुबह 10.50 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.05 रुपये या 0.77% की बढ़त के साथ 269.70 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं एनएलसी इंडिया का शेयर 1.00 रुपये या 1.38% की बढ़त के साथ 73.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख