शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) की संयुक्त उद्यम कंपनी ने किया राजस्थान सरकार से करार

सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) की संयुक्त उद्यम कंपनी रियल एस्टेट डेवलपमेंट ऐंड कंस्ट्रक्शन कॉर्प (आरईडीसीसी) ने राजस्थान सरकार के साथ करार किया है।

यह करार गाँधी नगर, जयपुर में स्थित पुराने एमआरईसी परिसर के नवीनीकरण के लिए किया गया है। परियोजना का कार्य एनबीसीसी पूरा करेगी। गौरतलब है कि आरईडीसीसी दरअसल एनबीसीसी और राजस्थान सरकार की ही साझा उद्यम कंपनी है, जिसमें दोनों पक्षों की 50-50% शेयरधारिता है।
उधर बीएसई में एनबीसीसी के शेयर का रुख आज नीचे की ओर है। बीएसई में कंपनी का शेयर 54.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 56.50 रुपये पर खुला। साढ़े 11 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.00 रुपये या 1.84% की गिरावट के साथ 53.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख