शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को मिले 2,900 करोड़ रुपये के चार ठेके

प्रमुख सरकारी कंपनियों में से एक बीएचईएल (BHEL) को एनटीपीसी (NTPC) से कुल 2,900 करोड़ रुपये के चार ठेके मिले हैं।

बीएचईएल को यह ठेके एनटीपीसी की चार परियोजनाओं में एसओएक्स उत्सर्जन के नियंत्रण के लिए फ्लू गैस डीसल्फ्यूरीजेशन (एफजीडी) सिस्टम की आपूर्ति और स्थापित करने के लिए मिले हैं।
इस खबर का बीएचईएल के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में बीएचईएल का शेयर 69.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 70.30 रुपये पर खुला है। पौने 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.70 रुपये या 1.01% की बढ़त के साथ 70.15 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं एनटीपीसी का शेयर 1.80 रुपये या 1.10% की गिरावट के साथ 161.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख