शेयर मंथन में खोजें

बंधन बैंक (Bandhan Bank) के मुनाफे में 47.4% की बढ़त

वर्ष दर वर्ष आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू कारोबारी साल की समान अवधि में बंधन बैंक (Bandhan Bank) के मुनाफे में 47.4% की वृद्धि दर्ज की गयी।

बैंक का शुद्ध लाभ 331 करोड़ रुपये से बढ़ कर 488 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 693 करोड़ रुपये से 55.6% की बढ़त के साथ 1,078 करोड़ रुपये रही। वहीं बैंक ने गैर-ब्याज आमदनी के रूप में 3.1% अधिक 230 करोड़ रुपये प्राप्त किये।
इसके अलावा बंधन बैंक का तिमाही शुद्ध एनपीए अनुपात सालाना आधार पर ही 0.8% से घट कर 0.7% और शुद्ध ब्याज मार्जिन 9.3% की तुलना में बढ़ कर 10.3% रहा। इस दौरान बंधन का सीएएसए (चालू खाता बचत खाता) अनुपात 28.2% के मुकाबले 36.9%, लागत-आय अनुपात 34.2% से गिर कर 33.2% रह गया।
उधर बीएसई में बंधन बैंक का शेयर 484.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 495.25 रुपये पर खुल कर 521.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 27.15 रुपये या 5.60% की बढ़ोतरी के साथ 512.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख