शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अदाणी एंटरप्राइजेज, टीसीएस, टाटा मोटर्स, दिलीप बिल्डकॉन और ऑयल इंडिया

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अदाणी एंटरप्राइजेज, टीसीएस, टाटा मोटर्स, दिलीप बिल्डकॉन और ऑयल इंडिया शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - टीसीएस और जीएम ब्रेवरीज
अदाणी एंटरप्राइजेज - अदाणी एंटरप्राइजेज ने एक नयी सहायक कंपनी शुरू की।
पीटीसी इंडिया - कंपनी ने 15 साल के लिए बांग्लादेश को 200 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करने के लिए करार किया।
कोचिन शिपयार्ड - कंपनी ने पूर्ण चुकता वाले इक्विटी शेयरों की वापस खरीद पर विचार करने के लिए तारीख बदल कर 16 अक्टूबर कर दी है।
टाटा मोटर्स - कंपनी का बोर्ड 31 अक्टूबर को तिमाही नतीजों की घोषणा पर विचार करेगा।
थायरोकेयर टेक - थायरोकेयर टेक ने एनएसई पर 669.83 रुपये प्रति की दर से अपने ही 2,79,153 शेयरों को खरीदा है।
उत्तम गेल्वा - कंपनी का तिमाही घाटा 213.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 580.6 करोड़ रुपये हो गया।
दिलीप बिल्डकॉन - दिलीप बिल्डकॉन को 1,000.40 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
जी एंटरटेनमेंट - जी एंटरटेनमेंट का तिमाही मुनाफा 38% घट कर 386.7 करोड़ रुपये रह गया।
ऑयल इंडिया - कंपनी ने डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया में दो हाइड्रोकार्बन की खोज की। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख