शेयर मंथन में खोजें

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के तिमाही मुनाफे में 38.2% की गिरावट

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये।

कंपनी ने 386.1 करोड़ रुपये का मुनफा कमाया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कमाये गये 625.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 38.2% कम रहा। मगर इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,582 करोड़ रुपये से 24.9% अधिक 1,976 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा जी एंटरटेनमेंट का एबिटा या कारोबारी मुनाफा साल दर साल आधार पर ही 37.6% की गिरावट के साथ 675.7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 320 आधार की वृद्धि के साथ 37.6% हो गया।
जी एंटरटेनमेंट की आमदनी को विज्ञापन कारोबार से काफी सहारा मिला है। कंपनी की विज्ञापन आमदनी 22.7% अधिक 1,210.6 करोड़ रुपये और सब्सक्रिप्शन आमदनी 21.3% बढ़ कर 608.2 करोड़ रुपये रही। घरेलू विज्ञापन आमदनी में 23.3%, घरेलू सब्सक्रिप्शन में 26% और अंतरराष्ट्रीय सब्सक्रिप्शन में 1.9% की बढ़त दर्ज की गयी।
उधर बीएसई में जी एंटरटेनमेंट का शेयर 459.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 448.00 रुपये पर खुला। साढ़े 9 बजे के आस-पास यह 0.25 रुपये या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 459.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख