शेयर मंथन में खोजें

पीटीसी इंडिया (PTC India) ने किये 200 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए करार

पीटीसी इंडिया (PTC India) ने बांग्लादेश को 200 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए दो नये समझौते किये हैं।

छोटी और लंबी आधार पर आपूर्ति किये जाने वाले समझौतों की अवधि कुल 15 वर्ष है। पीटीसी इंडिया इस समय पड़ोसी देशों (बांग्लादेश, नेपाल और भूटान) को 7 अरब बिजली इकाइयों की आपूर्ति कर रही है। नये समझौतों से इसमें 1.5 अरब से अधिक इकाइयों का इजाफा होगा। पीटीसी इंडिया को नये बिजली आपूर्ति समझौतों से करीब 134 अरब रुपये की आमदनी होगी।
उधर बीएसई में पीटीसी इंडिया का शेयर 71.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 71.95 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में 69.35 रुपये तक फिसला। 11.05 बजे के आस-पास यह 1.45 रुपये या 2.03% की कमजोरी के साथ 69.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख