शेयर मंथन में खोजें

52 हफ्तों के निचले भाव तक गिरा दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) का शेयर

बाजार में जोरदार गिरावट के बीच दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसल गया है।

हालाँकि कंपनी को कोल इंडिया (Coal India) की सहायक इकाई महानदी कोलफील्ड (Mahanadi Coalfield) से ओडिशा में 1000.40 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। मगर सकारात्मक खबर के बावजूद दिलीप बिल्डकॉन के शेयर को सहारा नहीं मिल रहा है।
उधर बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 551.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 539.00 रुपये पर खुला और 500.00 रुपये के निचले भाव तक गिरा। साढ़े 11 बजे के आस-पास यह 22.90 रुपये या 4.15% की कमजोरी के साथ 528.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख