शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) खरीदेगी 3,500 करोड़ रुपये में 27 ड्रिलिंग रिग

खबरों के अनुसार सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) 3,000-3,500 करोड़ रुपये में 27 ड्रिलिंग रिग खरीदेगी।

कंपनी पुराने हो चुके अपने आधे तेल रिगों को बदलने के लिए नये रिग खरीदेगी। ओएनजीसी ने रुचि रखने वाले आपूर्तिकर्ताओं से 14 नवंबर तक निविदाएँ माँगी हैं। खबर है कि इससे पहले कंपनी ने 50 से अधिक रिग खरीदने का विचार कर रही थी, मगर फिर 27 रिग खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।
बाजार में भारी गिरावट के बीच ओएनजीसी का शेयर कुछेक उन शेयरों में से जो मजबूत स्थिति में है। बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 148.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 147.70 रुपये पर खुला और 153.45 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। पौने 12 बजे के आस-पास ओएनजीसी के शेयरों में 1.45 रुपये या 0.98% की बढ़त के साथ 150.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख