शेयर मंथन में खोजें

पीवीआर (PVR) ने किया बेंगलुरु में नये मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ

पीवीआर (PVR) ने बेंगलुरु में स्थित एसकेएलएस पार्क स्कवायर मॉल में 4 स्क्रीन वाले एक नये मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ किया है।

पीवीआर का यह नया मल्टीप्लेक्स 4के प्रोजेक्शन, डॉल्बी 7.1 सर्राउंड साउंड सिस्टम और नेक्सजेन 3डी स्क्रीन से लैस है। इसके साथ ही देश के 60 शहरों में 154 जगहों पर पीवीआर के मल्टीप्लेक्सों की कुल 715 स्क्रीन हो गयी हैं।
उधर बीएसई में पीवीआर का शेयर 1,299.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,250.00 रुपये पर खुल कर अभी तक हरे निशान में नहीं आ सका है। साढ़े 12 बजे के आस-पास पीवीआर के शेयरों में 36.90 रुपये या 2.84% की गिरावट के साथ 1,262.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों में पीवीआर के शेयर का शिखर 1,567.50 रुपये और निचला स्तर 1,064.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख