शेयर मंथन में खोजें

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को एक नयी दवाई के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को एजिथ्रोमाइसिन ओरल सस्पेंशन के उत्पादन और बिक्री के लिए यूएसएफडीए ने हरी झंडी दिखायी है, जो एक अन्य दवा कंपनी फाइजर की जिथ्रोमैक्स का जेनेरिक संस्करण है। अरबिंदो फार्मा यह दवा नवंबर 2018 में पेश करेगी। बता दें कि एजिथ्रोमाइसिन का इस्तेमाल हल्के से मध्यम संक्रमण वाले रोगियों के इलाज में किया जाता है।
उधर बीएसई में अरबिंदो फार्मा का शेयर 778.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 765.60 रुपये पर खुल कर आज बाजार में भारी गिरावट के बीच 752.90 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। 1.40 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 3.90 रुपये या 0.50% की गिरावट के साथ 774.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख