शेयर मंथन में खोजें

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) की इकाई ने किया आंध्र प्रदेश गैस विकास निगम से करार

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) की सहायक कंपनी काकीनाडा एसईजेड (Kakinada SEZ) ने आंध्र प्रदेश गैस विकास निगम (एपीजीडीसी) के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने यह करार अपने आगामी 10,500 एकड़ क्षेत्र के लिए पाइप घरेलू प्राकृतिक गैस तक पहुँच बनाने के लिए किया है। इस करार के माध्यम से देश के पूर्वी तट पर काकीनाडा एसईजेड (विशेष आर्थिक क्षेत्र) ऐसा पहला क्षेत्र होगा, जहाँ से यहाँ की सभी औद्योगिक इकाइयों को पाइप प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जा सकेगी।
उधर बीएसई में जीएमआर इन्फ्रा का शेयर 16.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 16.00 रुपये पर खुल कर 16.50 रुपये और 15.75 रुपये के दौरान रहा है। 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.55 रुपये या 3.35% की गिरावट के साथ 15.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख