शेयर मंथन में खोजें

ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) ने एमलीएलआर में किया इजाफा

ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) ने एमसीएलआर में 10 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी कर दी है।

बैंक ने एक रात के लिए 8.20% से बढ़ा कर 8.30%, 1 महीने के लिए 8.35% से बढ़ा कर 8.45%, 3 महीनों के लिए 8.40% से 8.50%, 6 महीनों की अवधि के लिए मौजूदा दर 8.60% से 8.70% और 1 साल की अवधि के लिए 8.65% से 8.75% कर दी।
एमसीएलआर वह दर होती है जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर के बढ़ने का मतलब है कि आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
उधर बीएसई में ओरिएंटल बैंक का शेयर 63.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 61.10 रुपये पर खुल कर 60.70 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। 3.20 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.15 रुपये या 3.36% की गिरावट के साथ 61.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख