शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, विप्रो, बैंक ऑफ इंडिया और भारत फोर्ज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, विप्रो, बैंक ऑफ इंडिया और भारत फोर्ज शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - हिंदुस्तान यूनिलीवर, 3आई इन्फोटेक, कर्नाटक बैंक, टाटा स्पॉन्ज और क्विंटिग्रा सॉल्युशंस
टीसीएस - तिमाही दर तिमाही आधार पर टीसीएस का मुनाफा 7.6% की बढ़त के साथ 7,901 करोड़ रुपये रहा।
जीएम ब्रेवरीज - साल दर साल आधार पर कंपनी का मुनाफा 15.73 करोड़ रुपये से बढ़ कर 19.42 करोड़ रुपये रहा।
बैंक ऑफ बड़ौदा - बैंक ने पीएस जयकुमार का कार्यकाल एमडी और सीईओ के रूप में एक साल और बढ़ाया।
संभाव मीडिया - कंपनी ने गोधरा में टॉप एफएम ब्रांड नाम से नया एफएम रेडियो चैनल शुरू किया।
विप्रो - विप्रो ने रीडिंग, यूके में इनोवेशन और टैलेंट हब पेश किया।
भारत फोर्ज - भारत फोर्ज ने पीटीसी के साथ साझेदारी में इंडस्ट्री 4.0 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू किया।
एवेन्यू सुपरमार्ट्स - कंपनी ने 65 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र जारी किये।
बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ऑफ इंडिया ने दो अवधियों के लिए एमसीएलआर में 0.5% की बढ़ोतरी की।
कर्नाटक बैंक - बैंक ने हैदराबाद में 819वीं शाखा का शुभारंभ किया।
कॉर्पोरेशन बैंक - बैंक ने सरकार को 86.9 करोड़ शेयर जारी किये।
सुंदरम-क्लेटन - कंपनी ने चेन्नई में नयी फाउंड्री स्थापित की। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख