शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) ने यूके में स्थापित किया नया इनोवेशन ऐंड टैलेंट हब

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) ने यूके के रीडिंग में नया इनोवेशन ऐंड टैलेंट हब स्थापित किया है।

यह बहुआयामी सेंटर 2017 में शुरू किये विप्रो के प्रतिभा विकास कार्यक्रम 'एसेंट' के लिए श्रेष्ठता केन्द्र होगा। एसेंट को विप्रो ने कम्प्यूटर साइंस स्नातकों और डिग्री शिक्षार्थियों को डिजिटल टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण देने के लिए शुरू किया था। इस कार्यक्रम के जरिये विप्रो ने अब तक 95 डिजिटल प्रौद्योगिकी स्नातक और 40 डिजिटल प्रौद्योगिकी डिग्री शिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया है।
हालाँकि विप्रो ने नये इनोवेशन ऐंड टैलेंट हब में किये गये निवेश की जानकारी नहीं दी है।
उधर बीएसई में विप्रो का शेयर 313.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 313.30 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में 309.90 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब 12.35 बजे विप्रो के शेयरों में 0.40 रुपये या 0.13% की कमजोरी के साथ 312.65 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख