शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के एमडी-सीईओ के कार्यकाल में इजाफा

केंद्र सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में पीएस जयकुमार के कार्यकाल में 1 साल की बढ़ोतरी कर दी है।

जयकुमार का कार्यकाल आज खत्म हो रहा था, जिसे 12 अक्टूबर 2019 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा बता दें कि बैंक दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा 30 अक्टूबर को करेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 93.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 96.15 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 98.20 रुपये तक चढ़ा। अंत में यह 2.30 रुपये या 2.45% की तेजी के साथ 96.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख