शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इन्फोसिस, हीरो मोटोकॉर्प, इंडियाबुल्स हाउसिंग, टाटा ग्लोबल बेवरेजेज और गुजरात गैस

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, हीरो मोटोकॉर्प, इंडियाबुल्स हाउसिंग, टाटा ग्लोबल बेवरेजेज और गुजरात गैस शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - इन्फोसिस, हीरो मोटोकॉर्प, क्रिसिल, फेडरल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और महिंद्रा सीआईई
साउथ इंडियन बैंक - बैंक का तिमाही मुनाफा 4.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 70.1 करोड़ रुपये रहा।
जी मीडिया - कंपनी का मुनाफा 3.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर 17.25 करोड़ रुपये हो गया।
इंडियाबुल्स हाउसिंग - इंडियाबुल्स हाउसिंग का मुनाफा 861 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,044 करोड़ रुपये हो गया।
इन्फीबीम एवेन्यूज - इन्फीबीम एवेन्यूज ने सिंटेक्स बीएपीएल के साथ करार किया।
टीवी टुडे नेटवर्क - सहायक कंपनी को आयकर विभाग ने 69.24 करोड़ रुपये के दो नोटिस भेजे।
टाटा ग्लोबल बेवरेजेज - आईसीआरए ने कंपनी ने लंबी अवधि ऋण, फंड आधारित कार्यकारी पूँजी और छोटी अवधि ऋण पर ऋण रेटिंग की फिर से पुष्टि की।
म्यूजिक ब्रॉडकास्ट - कंपनी का बोर्ड 25 अक्टूबर को वित्तीय नतीजों पर विचार करेगा।
गुजरात गैस - कंपनी का बोर्ड 03 नवंबर को वित्तीय नतीजों पर चर्चा करेगा। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख