शेयर मंथन में खोजें

15 गुना से अधिक रहा साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) के मुनाफे में 15 गुना से अधिक की बढ़त हुई।

बैंक का मुनाफा 70.13 करोड़ रुपये रहा, जो कि 2017 की समान तिमाही में 4.32 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 503.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.7% की मामूली बढ़त के साथ 506.5 करोड़ रुपये रही।
हालाँकि सालाना आधार पर ही बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 2.57% से बढ़ कर 3.16% हो गया, जो कि ठीक पिछली तिमाही में 3.27% रहा था। साथ ही बैंक के प्रोविजन 54.8% घट कर 205 करोड़ रुपये के रह गये।
दूसरी ओर बेहतर नतीजों से बैंक के शेयर में करीब 13% की उछाल आयी है। बीएसई में साउथ इंडियन बैंक का शेयर 12.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 13.86 रुपये पर खुला और 14.49 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 9.50 बजे यह 1.63 रुपये या 12.94% की मजबूती के साथ 14.23 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख