शेयर मंथन में खोजें

21.2% बढ़ा इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) के मुनाफे में 21.2% की बढ़त हुई है।

कंपनी का मुनाफा 861.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,044.1 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध ब्याज आमदनी 1,389 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.4% बढ़ कर 1,631 करोड़ रुपये हो गयी है।
इसके अलावा सालाना आधार पर ही कंपनी की ऋण संपत्तियाँ 28.9% बढ़ कर 1.28 लाख करोड़ रुपये, शुद्ध एनपीए अनुपात 0.58% और सकल एनपीए अनुपात 0.77% रहा। इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का पूँजी पर्याप्तता अनुपात 23.39% और फंड की लागत 8.12% रही।
दूसरी ओर कंपनी के शेयर में आज कमजोरी आयी है। बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 948.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 964.80 रुपये पर खुला और 976.85 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 10.50 बजे यह 21.70 रुपये या 2.29% की कमजोरी के साथ 927.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख