शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की केबल कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने की योजना

खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) केबल टीवी और ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता कंपनियों हैथवे केबल (Hathway Cable) और डेन नेटवर्क्स (Den Networks) में नियंत्रण हिस्सेदारी खरीद सकती है।

रिलायंस अपने ब्रॉडबैंड नेटवर्क क्षेत्र को तेजी से बढ़ाने के लिए यह खरीदारी करेगी। खबर है कि रिलायंस दोनों कंपनियों में 25% से अधिक हिस्सेदारी खरीदेगी। इससे रिलायंस को दोनों कंपनियों के निदेशक मंडल में जगह मिलेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,139.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,146.15 रुपये पर खुल कर 1,151.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 12.40 बजे कंपनी के शेयरों में 6.50 रुपये या 0.57% की तेजी के साथ 1,146.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं डेन नेटवर्क्स का शेयर एक दम सपाट 75.65 रुपये और हैथवे केबल का शेयर 0.95 रुपये या 3.28% की बढ़त के साथ 29.90 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख