शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को मिली आरबीआई (RBI) की मंजूरी

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को संदीप बक्शी को एमडी (प्रबंध निदेशक) और सीईओ सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) नियुक्त करने के लिए आरबीआई (RBI) की मंजूरी मिल गयी है।

संदीप बक्शी का 5 वर्षीय कार्यकाल 03 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। उन्होंने चंदा कोचर (Chanda Kochhar) की जगह ली है। कोचर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक के निदेशक निदेशक मंडल ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में तत्काल प्रभाव से चंदा कोचर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।
गौरतलब है कि चंदा कोचर के खिलाफ वीडियोकॉन ऋण मामले में जाँच चल रही है। इस पर बैंक ने कहा है कि कोचर के खिलाफ चल रही जाँच पर उनके इस्तीफे का कोई असर नहीं पड़ेगा। आईसीआईसीआई बैंक ने चंदा कोचर को बैंक की सभी सहयोगी कंपनियों के बोर्ड की जिम्मेदारी से भी मुक्त कर दिया है।
बता दें कि चंदा कोचर और उनके परिवार के सदस्य वीडियोकॉन समूह को दिये गये ऋण में एक-दूसरे को लाभ पहुँचाने और हितों के टकराव के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 313.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 314.50 रुपये पर खुल कर 323.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में यह 7.85 रुपये या 2.51% की तेजी के साथ 321.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख