शेयर मंथन में खोजें

एनएचपीसी (NHPC) ने 6 महीनों के लिए बंद किया विद्युत संयंत्र

सरकारी जलविद्युत उत्पादन कंपनी एनएचपीसी (NHPC) ने हिमाचल प्रदेश में स्थित अपने एक विद्युत संयंत्र को 6 महीनों के लिए बंद कर दिया है।

एनएचपीसी ने 180 मेगावाट वाले बेरा सियुल पावर स्टेशन को 15 अक्टूबर से नवीकरण और आधुनिकीकरण के लिए बंद किया है। इस संयंत्र से कंपनी को पिछले वित्त वर्ष को 124.69 करोड़ रुपये की आमदनी प्राप्त हुई थी, जो इसकी कुल आमदनी का 1.79% है।
दूसरी ओर बीएसई में एनएचपीसी का शेयर 24.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 24.30 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद एनएचपीसी के शेयर में हल्की कमजोरी आयी है। 11 बजे के करीब यह 0.15 रुपये या 0.62% की गिरावट के साथ 23.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख