शेयर मंथन में खोजें

एलऐंडटी टेक्नोलॉजी (L&T Technology) ने पूरा किया ग्राफीन सेमीकंडक्टर का अधिग्रहण

इंजीनियरिंग सेवा प्रदाता कंपनी एलऐंडटी टेक्नोलॉजी (L&T Technology) ने ग्राफीन सेमीकंडक्टर को अधिग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

कंपनी ने इसे खरीदने के लिए पिछले महीने करार किया था। कंपनी ने 93 करोड़ रुपये मूल्य का यह सौदा अपनी चिप डिजाइन और एम्बेडेड सॉफ्टवेयर सेवा क्षमता को मजबूत करने के लिए किया था। बेंगलुरु में स्थित अर्ध-कंडक्टर डिजाइन और परामर्श सेवा कंपनी ग्राफीन सेमीकंडक्टर भारत के अलावा सिंगापुर, ताइवान और मलेशिया में भी मौजूद है।
सकारात्मक खबर के बावजूद एलऐंडटी टेक्नोलॉजी के शेयर में कमजोरी दिख रही है। बीएसई में एलऐंडटी टेक्नोलॉजी का शेयर 1,652.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,674.95 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद कंपनी के शेयरों में काफी बिकवाली हुई है। 11.20 बजे के करीब यह 82.50 रुपये या 4.99% की गिरावट के साथ 1,570.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख