शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) ने किया विदेश मंत्रालय के साथ करार

खबरों के अनुसार सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) ने विदेश मंत्रालय के साथ करार किया है।

समझौते के तहत एनबीसीसी पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर की राजधानी नियामे में महात्मा गाँधी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एमजीआईसीसी) का निर्माण करेगी। करार के अनुसार, कंपनी एक परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) के रूप में काम करेगी और कुल परियोजना लागत का 7.5% वसूलेगी। एनबीसीसी दिन-प्रतिदिन व्यापक निर्माण का पर्यवेक्षण भी करेगी।
उधर बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 56.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 58.50 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद कंपनी का शेयर सकारात्मक स्थिति में बना हुआ है। सवा 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.20 रुपये या 2.13% की बढ़त के साथ 57.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख