शेयर मंथन में खोजें

कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) ने लिया शेयर वापस खरीदने का निर्णय

देश की सबसे बड़ी जहाज निर्माण और रखरखाव कंपनी कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) के निदेशक मंडल ने शेयरों की वापस खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कंपनी 10 रुपये मूल कीमत के अधिकतम 43 लाख शेयरों को 455 रुपये प्रति की दर से 200 करोड़ रुपये में खरीदेगी। 43 लाख शेयर इसके कुल इक्विटी शेयरों के 3.23% हैं। इस खबर से कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है।
बीएसई में कोचीन शिपयार्ड का शेयर 400.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 404.40 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद कंपनी का शेयर शुरू में ही लाल निशान में पहुँच गया। 12.35 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 6.05 रुपये या 1.51% की गिरावट के साथ 394.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख