शेयर मंथन में खोजें

एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज (NIIT Technologies) के शुद्ध लाभ में हुआ 30.3% इजाफा

तिमाही दर तिमाही आधार पर 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज (NIIT Technologies) के शुद्ध लाभ में 30.3% बढ़त हुई है।

कंपनी का मुनाफा 85.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर 111.8 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 824.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 10% बढ़ोतरी के साथ 907.40 करोड़ रुपये हुई। तिमाही आधार पर ही एनआईआईटी टेक का एबिट 32.2% बढ़ कर 131.5 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 243 आधार अंकों की बढ़त के साथ 14.5% रहा।
कंपनी के बैंकिंग और फाइनेंशियल कारोबार में 6.2%, बीमा व्यापार में 11.2% तथा यात्रा और परिवहन में 9.2% की वृद्धि दर्ज की गयी। ठीक पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी के क्षेत्रीय कारोबार में भी इजाफा हुआ है। इसके अमेरिकी कारोबार में 7.8%, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका में 16.9% और शेष विश्व में 3.9% की बढ़त दर्ज की गयी।
बीएसई में एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज का शेयर 1,140.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,160.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद कंपनी का शेयर 1,214.00 रुपये तक चढ़ा। 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 62.85 रुपये या 5.51% की तेजी के साथ 1,203.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख