शेयर मंथन में खोजें

गूगल पिक्सेल 3 और गूगल एक्सएल अब एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध

प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने गूगल पिक्सेल 3 और गूगल एक्सएल के अपने ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होने का ऐलान किया है।

उपभोक्ता गूगल के नवीनतम स्मार्टफोन के लिए आज से प्री-ऑर्डर दे सकते हैं, जिनकी डिलिवरी एयरटेल 03 नवंबर से शुरू करेगी।
उपभोक्ताओं को गूगल पिक्सेल 3 (64 जीबी) के लिए 17,000 रुपये की अग्रिम भुगतान करना होगा, जिसके बाद 3,499 रुपये प्रति माह की 18 किस्तें अदा करनी होंगी। वहीं गूगल पिक्सेल 3एक्सएल (64 जीबी) 20,000 रुपये और इसी मोबाइल के 128 जीबी वर्जन के लिए 29,000 रुपये का अग्रिम भुगतान करना होगा। इन दोनों मोबाइलों पर अग्रिम भुगतान के बाद 3,999 रुपये की 18 मासिक किस्तें देनी होंगी।
उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 293.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 295.05 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 297.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में एयरटेल का शेयर 4.95 रुपये या 1.68% की गिरावट के साथ 288.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख