शेयर मंथन में खोजें

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने बढ़ायी सावधि जमा ब्याज दर

वित्तीय सेवा प्रदाता बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने अपनी सावधि जमा (एफडी) ब्याज दर में इजाफा किया है।

कंपनी ने मौजूदा ऋण और एफडी उपभोक्ताओं के लिए 9%, नये उपभोक्ताओं के लिए 8.75% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.10% तक एफडी दर बढ़ा दी है। इन नयी दरों में वार्षिक आधार पर ब्याज का भुगतान किया जाता है, जो 36-60 महीने की अवधि पर संचयी और गैर-संचयी भुगतान योजनाओं के तहत लागू होगा।
इन्हीं योजनाओं और अवधि के लिए नये एफडी उपभोक्ताओं को 8.50% के मुकाबले 8.75% और मौजूदा ऋण तथा एफडी उपभोक्ताओं को 8.75% के मुकाबले 9% ब्याज मिलेगा। इसके अलावा हाल ही में शुरू की गयी विशेष अवधि योजना में 15 महीने की अवधि के साथ न्यूनतम 1 लाख रुपये की एफडी पर नये उपभोक्ताओं के लिए 8.05% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.40% दर रहेगी।
नवीकरण पर 36 से 60 महीनों की अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.10% की पिछली दर की तुलना में 9.35% और नये उपभोक्ता 8.75% के मुकाबले 9% ब्याज दर रहेगी।
उधर बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर 2,307.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 2,348.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 2,135.40 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अंत में यह शेयर 156.00 रुपये या 6.76% की कमजोरी के साथ 2,151.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख