शेयर मंथन में खोजें

एसीसी (ACC) के मुनाफे में 15.2% की बढ़ोतरी

प्रमुख सीमेंट उत्पादक एसीसी (ACC) के जुलाई-सितंबर तिमाही शुद्ध आमदनी में साल दर साल आधार पर 10.2% की बढ़त हुई।

पिछले कारोबारी साल की इसी अवधि में 3,116.5 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी की शुद्ध आमदनी 3,433.2 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का मुनाफा 181.5 करोड़ रुपये से 15.2% अधिक 209.1 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा एसीसी का एबिटा 6.7% बढ़ कर 443.5 करोड़ रुपये रहा, मगर एबिटा मार्जिन 42 आधार अंकों की गिरावट के कारण 12.9% रह गया।
मात्रा में देखें तो कंपनी की तिमाही सीमेंट बिक्री साल दर साल आधार पर ही 59.6 लाख टन की तुलना में 10% की बढ़त के साथ 65.5 लाख टन और कॉन्क्रीट की बिक्री 6.5 लाख घन मीटर से 12% ज्यादा 7.3 लाख घन मीटर रही। कच्चे माल की लागत 13.2% घट कर 722 रुपये प्रति टन रही। मगर माल ढुलाई लागत 6.3% अधिक 1,425 रुपये प्रति टन और अन्य व्यय प्रति टन 9.8% की वृद्धि के साथ 977 रुपये पर पहुँच गये।
उधर बुधवार को बीएसई में एसीसी का शेयर 11.25 रुपये या 0.73% की गिरावट के साथ 1,539.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,856.00 रुपये और निचला स्तर 1,255.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख