शेयर मंथन में खोजें

सीएंट (Cyient) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि

आईटी सेवा प्रदाता सीएंट (Cyient) के जुलाई-सितंबर मुनाफे में साल दर साल आधार पर 14% की बढ़त दर्ज की गयी है।

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 111.4 करोड़ रुपये के मुकाबले सीएंट का मुनाफा 14% बढ़ कर 127.1 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान सीएंट की शुद्ध आमदनी 965.4 करोड़ रुपये से 23% अधिक 1,187 करोड़ रुपये रही। सीएंट की डॉलर आमदनी देखें तो तिमाही आधार पर 5.5% और सालाना आधार पर 12.5% की बढ़त के साथ 16.89 करोड़ डॉलर रही।
वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर सीएंट का ऑपरेटिंग मुनाफा 131.6 करोड़ रुपये से 24% बढ़ कर 162.6 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग मार्जिन 150 आधार अंकों की बढ़त के साथ 13.7% रहा।
उधर बुधवार को बीएसई में सीएंट का शेयर 1.65 रुपये या 0.25% की गिरावट के साथ 669.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 887.00 रुपये और निचला स्तर 520.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख