शेयर मंथन में खोजें

एबीबी इंडिया (ABB India) को मिला 115 करोड़ रुपये का ठेका

एबीबी इंडिया (ABB India) को भारतीय रेलवे (Indian Railways) को संकर्षण ट्रान्सफॉर्मरों की आपूर्ति के लिए 115 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

ये ट्रांसफार्मर डब्ल्यूएपी-7 प्रकार के इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अनुकूल हैं। ट्रांसफॉर्मरों का निर्माण गुजरात में एबीबी के वड़ोदरा में स्थित संयंत्र में किया जायेगा।
उधर बुधवार को बीएसई में एबीबी इंडिया के शेयर में कमजोरी आयी। कंपनी का शेयर 16.05 रुपये या 1.23% की गिरावट के साथ 1,284.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,744.40 रुपये और निचला स्तर 1,123.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख